मेरठ, दिसम्बर 11 -- मेरठ। रॉकेट कैसे उड़ता है। चंद्रयान कैसे अंतरिक्ष में पहुंचा। पृथ्वी पर डाटा कैसे आता है। ये लॉन्चिंग पैड कैसे काम करता है। मन में उठते ऐसे ही सवालों का जवाब मेरठ स्थित केएल इंटरनेशनल स्कूल में इसरो की प्रदर्शनी में मिलने जा रहा है। 12 से 14 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में इसरो के वैज्ञानिक परेश सरवैया और राहुल गर्ग सहित 10 वैज्ञानिकों की टीम मेरठ के स्कूलों के बच्चों को इन्हीं सवालों के जवाब देंगे। गुरुवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में परेश सरवैया ने कहा कि विक्रम साराभाई स्पेस एग्जिबिशन में पूरे इसरो को समझा का सकेगा। इसका उद्देश्य बच्चों के मन में अंतरिक्ष और इसके लिए काम कर रहे इसरो से जुड़े सवालों का जवाब देना है। प्रदर्शनी में मेरठ के दो सौ से अधिक स्कूलों के बच्चों को इसरो को देखने और समझने का मौका मिलेगा। के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.