नई दिल्ली, अगस्त 29 -- प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग रिलीज हो चुकी है। वैसे तो ये फिल्म एक मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर फिल्म है। लेकिन फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री के साथ-साथ पितृसत्ता पर भी बात करती है। बबीता सिंह रिपोर्टिंग काफी सटीक ढंग से पितृसत्ता में लिपटी एक आम परिवार की कहानी को दिखाती है।क्या है बबीता सिंह की कहानी? भोपाल की असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बबीता सिंह को उसके पिता की जगह पुलिस की नौकरी मिलती है। क्योंकि बबीता सिंह का अनुकंपा नियुक्ति होती है, पुलिस थाने में कोई भी उसे गंभीरता से नहीं लेता है। बबीता सिंह थाने में ही छोटे -मोटे कामकाज देखती है और अपने सीनियर की हां में हां मिलाने का काम करती है। यह भी पढ़ें- यश की 'टॉक्सिक' का रिव्यू, कमियां और खूबियां समझने के बाद ही बुक करें टिकट बबीता सिंह की फील...