रिषिकेष, मार्च 29 -- आईडीपीएल क्षेत्र में कैसीनो संचालन के मामले को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मामले में पकड़े गए लोगों पर कठोर कार्रवाई करने और पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की है। रविवार को आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक की। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी समिति के अध्यक्ष डीएस गोसाई ने कहा कि बीते रोज देहरादून पुलिस ने आईडीपीएल क्षेत्र स्थित एक होटल में कैसीनो में संलिप्त 40 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। इस घटना से आईडीपीएल पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली की पोल खुली है। जो लोग भी डांस बार कैसीनो में संलिप्त पाए गए हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उत्तराखंड में आगामी परिसीमन को क्षेत्रफल के आधार पर करने, मूल निवास भू-कानून अति शीघ्र लागू करने, पुलिस की कार्यप्रणाली...