पटना, जून 22 -- माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम को भव्य मंदिर का रूप दिया जा रहा है। इस बीच अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां जानकी के मंदिर के डिजाइन की कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं। सीएम नीतीश ने पुनौराधाम की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि मंदिर के जल्द निर्माण के लिए एक ट्रस्ट भी बनाया गया है। उन्होंने इस मंदिर को बिहार के लिए गौरव बताया है। सीएम नीतीश ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, 'मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.