नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज कर दिया गया है। इसे लिखा है डॉक्टर कुमार विश्वास ने और गाया है म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की रुहानी आवाज से सजा यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। म्यूजिक वीडियो में हमें रामायण मूवी की कई अन्य झलकियां मिलती हैं जो लार्जर दैन लाइफ हैं। फिल्म में इस गाने की प्लेसमेंट की बात करें तो यह राम और सीता जी के विवाह वाले सीक्वेंस में हो सकता है। गाने पर पब्लिक का रिएक्शन कैसा रहा है और इस गाने के जरिए मेकर्स ने क्या कुछ नया टीज किया है, चलिए जानते हैं।कैसा है गाना, क्या कुछ दिखाया गया? गाने के बोल सीधा आपके दिल को छू लेते हैं और भक्ति भाव जगाते हैं। कुमार विश्वास ने बिना ज्यादा छेड़छाड़ किए और संस्कृति के दायरे में...