लखनऊ, सितम्बर 17 -- लखनऊ। कैसरबाग में पेड़ गिरने से घायलों की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। बुधवार को दो घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि दो घायल अभी भी भर्ती हैं। दोनों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। एक घायल को प्राथमिक इलाज के बाद मंगलवार को ही डिस्चार्ज कर दिया गया था। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि कैसरबाग में पेड गिरने से छह घायलों को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। इसमें एक को जांच के बाद मृत घोषित किया गया था। बाकी पांच को भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में दो घायल भर्ती हैं। दोनों की तबीयत खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.