लखनऊ, अप्रैल 9 -- अवैध कब्जों से सिविल कोर्ट के आसपास की जनता परेशान एम्बुलेंस के न निकल पाने पर मरीज की मौत का भी किया जिक्रलखनऊ, विधि संवाददाता।हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कैसरबाग स्थित जनपद न्यायालय के आसपास वकीलों द्वारा किए गए अवैध कब्जों पर अपना सख्त तेवर जारी रखा है। न्यायालय ने नगर निगम को आदेश दिया है कि उक्त अवैध कब्जों को हटाने के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं, उन्हें तार्किक अंत तक पहुंचाया जाए। न्यायालय ने कहा कि यदि इसके लिए पुलिस बल की आवश्यकता हो तो वह नगर निगम को तत्काल उपलब्ध कराया जाए। न्यायालय ने मामले को जनहित याचिका के तौर पर दर्ज करने का भी आदेश रजिस्ट्री को दिया है तथा मामले की अगली सुनवाए एके लिए 6 मई की तिथि नियत की है।यह आदेश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजीव भारती की खंडपीठ ने अनुराधा सिंह व अन्...