कैसरबाग में बसों से चौतरफा जाम देख वापस लौटे वाहन सवार
लखनऊ, मई 29 -- कैसरबाग की सड़कों पर रोडवेज बसें और निजी वाहनों की पार्किंग आम वाहन सवारों के लिए मुसीबत बन गई है। ऐसे में कोर्ट-कचहरी, बाजार-हास्पिटल और बस स्टेशन आने वाले वाहन सवार कैसरबाग के जाम में फंसकर बेहाल हो रहे हैं। कैसरबाग के आसपास सड़कों पर शुक्रवार को भी बसों की पार्किंग से चौतरफा जाम लगा रहा। भीषण जाम और वाहनों की लंबी कतारें देखकर वाहन सवार रास्ता बदलते नजर आए। कैसरबाग में सड़क पर अवैध पार्किंग की वजह से हर कार्य दिवस के दिन वाहनों का ट्रैफिक लोड ज्यादा रहता है। शुक्रवार को भी ऐसा ही नजारा दिखा। रेजीडेंसी से कैसरबाग जाने वाले रास्ते में दोपहर दो बजे के करीब बुंदेलखंड डिपो की बस फंस गई। इससे दोनों ओर से वाहनों का ट्रैफिक ठहर गया। यह स्थिति दूर से देखकर वाहन सवार वापस लौटते नजर आए। कैसरबाग के रेजीडेंसी से कचेहरी, बलरामपुर और ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.