लखनऊ, फरवरी 3 -- कैसरबाग बस अड्डे पर मंगलवार तड़के उस समय हंगामा मच गया जब एक अनुबंधित बस के पक्ष में दर्जनों लोग कार्यालय में पहुंचकर हंगामा करने लगे। कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो मारपीट की गई। साथ आई महिलाओं के माध्यम से छेड़खानी में फंसाने की धमकी दी। लगभग डेढ़ घंटे चले इस हंगामे के कारण बस डिपो से संचालन बाधित रहा। कर्मचारी संगठन ने अनुबंधित बस का अनुबंध रद करने की मांग आरएम से उठाई है। बस डिपो परिसर में स्थित कार्यालय में सुबह 5.30 बजे लगभग 10-12 पुरुष और 4-5 महिलाएं आ धमकीं। अपने आप को लखनऊ-धौरहरा के बीच चलने वाली अनुबंधित बस से जुड़ा बताते हुए वहां मौजूद क्लर्क अर्जुन सिंह यादव से दुर्व्यवहार करने और उसे धमकाने लगे। बस को ज्यादा से ज्यादा चक्कर लगवाने का दबाव बनाने लगे। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने जब दुर्व्यवहार का विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.