कैसरबाग कर्मचारी संघ के शाखाध्यक्ष बने साजिद अली
लखनऊ, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को शाखाध्यक्ष का चुनाव कैसरबाग डिपो में हुआ। कैसरबाग डिपो के कर्मचारी और चुनाव अधिकारी दानिश उमर की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान चुनाव परिणाम में शाखा अध्यक्ष आमिर जावेद बने, शाखा मंत्री शिव नारायण और कोषाध्यक्ष बेचू लाल को चुना गया। निगम में शाखा अध्यक्ष साजिद अली, शाखा मंत्री अनिल अवस्थी और कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार को चुना गया। शाखा सह मंत्री सर्वेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष उत्तम शर्मा व संयुक्त मंत्री अशोक कुमार को चुना गया। इस दौरान उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्रा सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.