लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ से ग्रामीण क्षेत्रों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए सस्ते किराये वाली रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। बीते दिनों लखनऊ से 29 ग्रामीण मार्गों को चिह्नित किया गया था। इन मार्गों पर मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत बसें 32 बसों का आवंटन किया गया है। इन बसों से सफर करने वालों को 20 फीसदी कम किराया देना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि ये बसें कैसरबाग से सीतापुर, बहराइच और गोंडा रूट पर चलाई जा रही हैं। वहीं आलमबाग से रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर मार्ग पर बसों का संचालन शुरू किया गया है। सीएम जनता सेवा बसों के लिए अलग रूट तय किए गए हैं। जनता बस सेवा अधिकतम 75 से 80 किलोमीटर की दूरी के लिए चलाई गई हैं, ताकि छोटे कारोबारियों के लिए फल, सब्जी, दूध और अन्य सामान शहर तक पहुंचाना आसान हो सके।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.