कैश चेस्ट चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या, जून 8 -- अयोध्या। पुलिस ने कैश चेस्ट चोरी करने के तीन आरोपियों केा गिरफ्तार किया है। लिफ्ट सिंचाई खण्ड के अवर अभियन्ता प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने थाना कैंट में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी कैश चेस्ट को खोदकर ले गए थे। जिसमें पुलिस ने अभिषेक सिंह निवासी बोधारी थाना हैदरगंज, अवनीश कुमार सिंह निवासी रामनगर थाना कोतवाली बीकापुर व अरविंद निषाद निवासी बोधारी थाना हैदरगंज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.