कैश की किल्लत से लोग परेशान
मऊ, मई 13 -- मुहम्मदाबाद गोहना। नगर में स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों में शादी-विवाह के सीजन में कैश की किल्लत बनी हुई है। उपभोक्ता जब बैंक में बड़ी धनराशि निकालने के लिए जाते हैं तो यह कहा जाता है कि 20000 से अतिरिक्त नहीं मिल पाएगा। जिसके चलते खाता धारकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अधिकांश बैंक दो-तीन दिन बाद पैसा देने की भी बात कर रहे हैं। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में प्रतिदिन कहासुनी हो रही है। उपभोक्ताओं ने बैंक के उच्च अधिकारियों का ध्यान इस और आकृष्ट कराते हुए ज्यादा से ज्यादा कैश मंगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मेंहनगर डाकघर में सर्वर ठप, उपभोक्ता परेशान यह भी पढ़ें- संकट में सर्राफा कारोबार, बढ़ती अनिश्चितता से ज्वेलरी बाजार बेचैन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.