रुद्रपुर, अगस्त 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा से कैश कलेक्शन कर घर लौट रहे कर्मचारी से हुई 12.5 लाख की लूट का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 2.10 लाख रुपये बरामद हुए हैं। गुरुवार को एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि मलसी निवासी विनीत पाठक कैश कलेक्शन का काम करते हैं। आठ अगस्त को वह किच्छा से कलेक्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइकों पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 12.50 लाख रुपये थे। तहरीर प...