कैश एग्जीक्यूटिव से 19.53 लाख की लूट में दूसरा लूटेरा गिरफ्तार
पटना, जून 3 -- पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एएन पथ में कैश एग्जीक्यूटिव से करीब 19.53 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लूट की रकम अब तक बरामद नहीं हुई है। गिरफ्तार बदमाश अविनाश कुमार नवादा जिले के नवीन नगर का निवासी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटकांड में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। इससे पहले मामले में एक अन्य बदमाश मो. सैफ को गिरफ्तार किया गया था। पाटलिपुत्र थाना के प्रभारी थानेदार ने बताया कि पूछताछ के दौरान अविनाश ने स्वीकार किया कि लूट की रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया। यह भी पढ़ें- लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार उसने लोन पर वाहन खरीद रखा था और कई अन्य लोगों से उधार भी लिया था। लूट के पैसे से उसने इन देनदारियों का भुगतान कर दिया, जिसके कारण रकम की बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.