गंगापार, जुलाई 8 -- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बुधवार को सोरांव बीआरसी परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के साथ शिक्षा मित्र, रसोइया, अनुदेशको को प्रतीकात्मक कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किया गया। शिक्षक एवं उनके परिजनों को अब कैशलेश इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रदीप पासी ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस योजना से शिक्षकों एवं उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी । स्वस्थ्य शिक्षक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला रखेंगे । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाते हुए लाभान्वित कर रहे हैं। इसके पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा की अगुवाई में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- ...