कैशलेस हेल्थ कार्ड देकर किया सम्मानित
गंगापार, अगस्त 23 -- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में रविवार को बीआरसी सोरांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रसोइयों को कैश लेस प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य एवं ब्लॉक प्रमुख प्रदीप पासी उपस्थित रहे। सोरांव तहसील के अंतर्गत सोरांव, होलागढ़ एवं मऊआइमा ब्लॉक के शिक्षक, कर्मचारी एवं रसोइया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा की अगुवाई में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से सुना। यह भी पढ़ें- रसोईयों के कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना का शुभारंभ इस अवसर पर सोरांव, होलागढ़ एवं मऊआइमा ब्लॉक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.