लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैशलेस इलाज के प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति मिलने की खबर से शिक्षक संगठनों से लेकर शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों के संगठनों में खुशी की लहर है। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक दिवस पर की गई घोषणा के कई महीनों बाद कैबिनेट की मुहर लगने से सभी प्रसन्न हैं। संगठनों ने इस निर्णय के लिए योगी सरकार को बधाई दी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने बताया कि संगठन की ओर से दशकों से कैशलेश चिकित्सा की मांग की जा रही थी। उत्तर प्रदेश एआरपी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रताप शाही ने इस जनहितकारी निर्णय का स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा है कि पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज की सुविधा देने के निर्णय ने सभी शिक्षक-शिक्षणोतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.