औरैया, सितम्बर 12 -- अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने विनियमितीकरण और यूजीसी वेतनमान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के प्रस्तावित स्वरूप का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। शनिवार को जनता महाविद्यालय अजीतमल के स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने विरोध जताते हुए शिक्षक एकता के नारे लगाए। शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से शिक्षण कार्य करने के बावजूद उन्हें सेवा सुरक्षा और समान वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। मांगों का समाधान होने तक विरोध जारी रहेगा। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से संबद्ध जनता महाविद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए। उन्हें यूजीसी वेतनमान का लाभ देने के साथ सेवा संबंधी हितों की सुरक्षा के लिए ठोस व्...