प्रयागराज, जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्णय का शिक्षक संगठनों ने स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सरकार के इस निर्णय को बहुप्रतीक्षित तथा शिक्षक हितैषी बताया। कहा कि महंगाई के समय में कोई भी वेतनभोगी व्यक्ति चिकित्सा व्यय नहीं उठा पाता, जिससे बिना इलाज के लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष रमेश चंद शुक्ला, मंडलीय मंत्री प्रभाकर द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडे, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रविंद्र त्रिपाठी आदि ने भी सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने भी कैशलेस च...