मुरादाबाद, जुलाई 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी द्वारा शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ किया गया,जिसके अंतर्गत तहसील स्तरीय कार्यक्रम तहसील सभागार में आयोजित हुआ। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार वीरवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पति डॉ.वीर सिंह सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी,प्रमुख पति और खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बॉस द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वाराणसी में कैशलेस चिकित्सा एवं डीबीटी के शुभारंभ का सजीव प्रसारण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र, रसोइयों को दिखाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कंपोजिट विद्यालय ठाकुरद्वारा की छात्रा कुमारी आलशिफा कक्षा 7 तथा कुमारी मनीषा कक...