वाराणसी, जुलाई 9 -- वाराणसी, संवाददाता। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कैशलेश इलाज की सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाता नहीं बल्कि भविष्य भी गढ़ता है। इसलिए सरकार शिक्षकों की सुरक्षा और सम्मान की चिंता करती है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के साथ जीवन बीमा योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। यह शिक्षकों के साथ-साथ उनके पूरे परिवार के स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर के 10905 शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस योजना का लाभशिक्षकों की सुरक्षा और सम्मान उन्होंने बताया कि सन-2017 के पहले तक प्रदेश में स्कूलों से ड्रापआउट स्तर 17 फीसदी था लेकिन योगी सरकार के प्रयास एवं शिक्षकों के सहयोग से ड्रापआउट का स्तर अब तीन फीसदी से भी कम हो गया है। उ...