कैशलेस चिकित्सा योजना से दूर हुई शिक्षकों की चिंता
बहराइच, जुलाई 26 -- बहराइच,संवाददाता। उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ रविवार को विकास भवन सभागार में भव्य स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह के साथ किया गया।इस दौरान आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा योजना के मुख्य लाभार्थियों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए।जिपं अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ योजनाएं लागू कर रही हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को अब हर साल मिलेगा पांच लाख तक का कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.