लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- परिषदीय स्कूलों के टीचरों के लिए कैशलेस चिकित्सा और डीबीटी योजना का मुख्यमंत्री के आगाज करने के साथ ही दो सौ टीचरों ने अपना पंजीकरण कराया। ब्लाक सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। बुधवार को लागू हुई इस योजना से परिषदीय स्कूलों के टीचर, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन), अनुदेशक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के टीचरों को पांच लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिलेगा। इन्हें आर्थिक दिक्कतें नहीं उठानी पड़ेंगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए निघासन और रमियाबेहड़ ब्लाकों के करीब दो सौ टीचरों ने अपने के लिए आवेदन किया। कार्यक्रम में बीडीओ जयेश सिंह, बीईओ निघासन धर्मेश यादव, रमियाबेहड़ के बीईओ फूलचंद और नोडल अफसर अजीत कुमार सहित तमाम टीचर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कैशलेश चिकित्सा योजना का आयोजन संचालन टीचर वैभव...