लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- पीएम पोषण मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूलों में बच्चों को एमडीएम बनाकर खिलाने वाली रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रसोइयों का विवरण गूगल सीट पर मांगा गया। एमडीएम प्राधिकरण ने 23 फरवरी को यह डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया। बीएसए दो बार अनुस्मारक जारी कर चुके हैं इसके बाद भी 11 ब्लाकों से डाटा नहीं भरा गया है। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताई है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए गूगल सीट पर रसोइयों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों का विवरण गूगल शीट पर अपडेट करने का निर्देश एमडीएम प्राधिकरण ने दिया। 23 फरवरी तक इसका समय दिया गया। समय निकल गया लेकिन जिले के बेहजम, धौरहरा, ईसानगर, लखीमपुर, नगर क्षेत्र, निघासन, पलिया, मोहम्मदी, फूलबेहड़ व रमियाबेहड़ से डाटा अपडेट न करने पर बीएसए ने अनुस्मारक जारी कर तुरं...