गाजीपुर, जुलाई 8 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद ब्लॉक सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कैशलेस कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार ने की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलना बड़ी राहत है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मनीष तिवारी, नायब तहसीलदार विश्व प्रकाश अकेला, मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सिंह, अभय नारायण मिश्र सहित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कैशलेस किट पाने वालों में बेचू पाल, सईदुल्लाह अंसारी, दिनेश यादव, संतोष कुमार, राजेश श्रीवास्तव, लकी श्रीवास्तव, यासीन अहमद, मोहम्मद आरिफ, ज्...