अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़। शिक्षक व कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्णय का विभिन्न शिक्षक संघों ने स्वागत किया। शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने अचल ताल स्थित कार्यालय पर बैठक कर मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान ने कहा कि लाखों शिक्षकों व उनके आश्रित परिवारों को पांच लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की महासंघ की वर्षों पुरानी मांग को सरकार ने पूरा कर दिया। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ व हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने भी निर्णय की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भारत सिंह, जवाहरलाल, रामकृष्ण, धनेंद्र शर्मा, नीरज जैन, ज्वाला प्रसाद, राम बहादुर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.