सहारनपुर, अगस्त 4 -- सहारनपुर। कैशलेस इलाज कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में जिले के करीब 15 प्रतिशत शिक्षक आवेदन भरने में ही चूक कर रहे हैं। फोटो की जगह आधार कार्ड अपलोड करने और अधूरी जानकारी देने जैसी गलतियों के कारण बड़ी संख्या में आवेदन वापस किए जा रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में 11 हजार से अधिक शिक्षकों को कैशलेस इलाज कार्ड जारी किए जाने हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं, लेकिन आवेदन भरते समय कई शिक्षक जरूरी सावधानियां नहीं बरत रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कोई शिक्षक अपनी फोटो के स्थान पर आधार कार्ड की फोटो अपलोड कर रहा है तो कोई आवेदन में जरूरी विवरण ही पूरा नहीं भर रहा। कई आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज भी सही तरीके से अपलोड नहीं किए गए हैं। इन त्रुटियों के कारण ऐसे आवेदन स्व...