कैशलेस इलाज के साथ 1.5 करोड़ का बीमा, कॉलेज टीचरों को योगी की सौगात, पीएनबी से एमओयू
आगरा, जुलाई 27 -- उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ा रहे शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज के साथ 1.5 करोड़ के बीमा की सुरक्षा मिल गई है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। रविवार को योजना के शुभारंभ के दौरान ही पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ उच्च शिक्षा विभाग का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन हुआ। योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें 50 हजार से अधिक शिक्षणेतर कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है, जिससे प्रदेश के लगभग 10 लाख लोगों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का सीधा लाभ मिलेगा। एमओयू के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.