प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) ने अनुदानित महाविद्यालय के शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिलाने की मांग की है। अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान, महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की। मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशक से वार्ता कर आख्या भेजने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा स्ववित्त पोषित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और वेतन के संदर्भ में भी वार्ता हुई। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. अमित कुमार राय, डॉ. मुकेश मिश्र, डॉ. अरुण यादव, डॉ. जय सिंह, डॉ. रमेश यादव, डॉ. श्रवण गुप्ता, अभिषेक सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मनोज, डॉ. प्रवीण सिंह मेजर, डॉ. भूपेश सचान आदि मौजूद रहे।...