फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और रसोइयों के लिए बुधवार का दिन खुशियों भरा रहा। सूबे की महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जब शिक्षक, शिक्षामित्रों को कैशलेश चिकित्सा कार्ड वितरित किए तो उनमें खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना में जनपद के 11,479 शिक्षक, शिक्षामित्र, रसोइयों के परिवार लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना शिक्षकों, शिक्षामित्रों के सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रभावी की गई है। इसमें बेसिक, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, स्ववित्त पोषित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा विद्यालय के वार्डेन, अं...