प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 15 -- लालगंज। मुख्यमंत्री की ओर से अधिवक्ताओं को सालाना पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा को लेकर मंगलवार को वकीलों में प्रसन्नता देखी गई। वहीं अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर भी हुंकार भरी। आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह घोषण देर आए पर दुरुस्त आए के तहत संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि इलाज की सुविधा प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं समान रूप से मिलनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने कहा कि हाल ही में कानपुर में अधिवक्ताओं के प्रदेश सम्मेलन में कैशलेस हेल्थ बीमा का प्रस्ताव पारित किया गया था। यह भी पढ़ें- हर बुधवार न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता उन्होंने कहा कि यह अधिवक्ताओं के संघर्ष की एक और जीत है। अधिवक्ताओं...