देवघर, मार्च 21 -- झारखंड के देवघर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी सौरभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी, जहां तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी साइबर आरोपी एक जंगल में छिपकर आमलोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में गुरुवार को कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारायठाढ़ी थाना अंतर्गत तिलौना ग्राम के जंगल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग फर्जी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी बनकर लोगों को कॉल कर रहे हैं और झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी की योजना बनाई गई। वरीय अधिकारियों के आदेश पर पुलिस टीम ने तिलौना गांव के जंगल-झ...