मेरठ, मार्च 7 -- शनिवार को कैविट्स लेडीज क्लब की मासिक सभा का आयोजन होली उत्सव के रूप में हुआ। यह आयोजन होली मीटिंग गोल्डन स्पून रेस्टोरेंट में बहुत धूमधाम से सम्पंन हुआ। पहले ईश वंदना हुई, इसके बाद सभा का आयोजन हुआ। इसके बाद क्लब अध्यक्ष डॉ. कविता जैन ने सभी का स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी ने डांस, चुटुकुले,नाटिकाओं का भरपूर लुत्फ उठाया। इसी क्रम में आठ मार्च महिला दिवस पर भी सभी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। सभा को प्रीति गुप्ता ने संचालित करते हुए तंबोला खिलवाया। इस अवसर पर ममता जैन ने सभी का अभार प्रकट किया। मीटिंग को सफल बनाने में नीता,नमिता गीतांजलि, सुमन आदि का सहयेाग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...