संभल, अप्रैल 16 -- संभल। गुन्नौर क्षेत्र में बबराला- मुरादाबाद हाईवे से कैल होते हुए सिरौरा काजी जाने वाली सड़क का था, जहां अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढे ही गड्ढे नजर आते थे। ऐसे में लोगों का निकलना मुश्लिक हो गया था। आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल होते रहते थे। हिंदुस्तान अखबार में 11 अक्टूबर 2025 को 'कैल-सिरौराकाजी मार्ग' की बदहाली की खबर बोले संभल पेज में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद, प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इस प्रमुख लिंक मार्ग के बनने से कैल, बहीपुर और सिरौराकाजी समेत दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को जर्जर गड्ढों से राहत मिलेगी। कैल से सिरौराकाजी, बहीपुर, महमूदपुर, डुडा बाग, नगलिया समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क अब लोगों के लिए दुश्वारी पैदा कर रही थी। कुछ किलोमीटर लं...