संभल, जनवरी 4 -- विकासखंड के गांव कैल में लंबे समय से मुख्य मार्ग पर जमा जलभराव और कीचड़ से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ से न केवल आवागमन बाधित हो रहा था, बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ था। इस गंभीर समस्या को हिंदुस्तान ने अपने बोले संभल अभियान के तहत तीन जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद शनिवार को ही प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई करा दी। स्थानीय लोगों ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र को धन्यवाद दिया। गांव कैल में नालियों की समुचित व्यवस्था न होने और रास्ते की खराब हालत के चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा था। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे और काफी दूरी तक जलभराव बना हुआ था। यह मार्ग कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.