हमीरपुर, मार्च 7 -- राठ, संवाददाता। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधीक्षक ने महिलाओं में बढ़ रही कमजोरी, हड्डियों की समस्या, कमर दर्द एवं जोड़ों के दर्द को लेकर जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि कैल्शियम व विटामिन-डी की कमी से यह समस्याएं बढ़ रही है। डॉ.अरविंद यादव ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं कमजोरी, हड्डियों में दर्द, कमर दर्द तथा घुटनों के जोड़ों के दर्द की समस्या से पीड़ित है। विशेषकर 30-35 वर्ष की आयु के बाद यह समस्याएं अधिक रहती हैं। इसका मुख्य कारण पोषण की कमी, अत्यधिक कार्यभार, व्यायाम की कमी, हार्मोनल परिवर्तन तथा कैल्शियम एवं विटामिन-डी की कमी है। शरीर में कैल्शियम एवं विटामिन-डी की कमी, संतुलित आहार का अभाव, धूप में पर्याप्त समय न बिताना, घरेलू एवं शारीरिक कार्य का अधिक दबाव, मोटापा और नियमित व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.