पीलीभीत, अप्रैल 12 -- गुरु तेग बहादुर इंटर कालेज बढ़ेपुरा में कैलेग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हेड मास्टर हरपाल सिंह, हेड मिस्ट्रेस रुपेंद्र कौर, भवानी शंकर, फिज़ा मलिक एवं अरीशा ज़िया ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य जसप्रीत सिंह संधू ने बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता सभी छात्र छात्राओं की योग्यता को निखारती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...