कैलेंडर तिराहे पर ट्रक की टक्कर से बैरियर टूटा
मऊ, जून 22 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत द्वारा कैलेंडर तिराहे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगाया गया बैरियर रविवार को एक ट्रक की टक्कर से टूट गया। बैरियर टूटकर पास से गुजर रहे एक ऑटो पर गिर पड़ा। हादसे में ऑटो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर खैराबाद चौकी प्रभारी अरविंद यादव और नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त बैरियर को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर पंचायत ने तमसा नदी पर जर्जर पुल को बचाने के लिए 20 दिन पहले ही तिराहे पर भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए लोहे का बैरियर लगाया था। कस्बा से निकल कर तेज रफ्तार ट्रक वहां से गुजरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रक बैरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.