धनबाद, सितम्बर 3 -- न्यू आकाशकिनारी कोलियरी क्षेत्र की कैलुडीह भुइयां बस्ती में भू-धंसान की घटना के तीन दिन बाद भी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया धरातल पर शुरू नहीं हो सकी है। बुधवार को घटनास्थल पर बने तीन गोफ से अब भी गैस का रिसाव हो रहा है। इससे लोगों में दशहत है। वहीं गोफ की भराई का काम भी शुरू नहीं हुआ है। बीसीसीएल प्रबंधन ने डेंजर जोन में रहने वाले करीब 105 घरों का सर्वे कर उन्हें चिह्नित किया है। इन परिवारों को पहले भी खतरनाक क्षेत्र खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है। भूधंसान की ताजा घटना के बाद प्रबंधन ने दोबारा नोटिस जारी किया है। इससे पहले वर्ष 2024 में हुई भू-धंसान की घटना के बाद 85 घरों को विस्थापन के लिए चिह्नित किया गया था। ताजा घटना के बाद 20 और घरों को सूची में शामिल किया गया है। पुनर्वास को...