हजारीबाग, जून 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के नरकी पंचायत अंतर्गत कैलुजारा में बुधवार की रात हुए हृदयविदारक हादसे के बाद गुरुवार की शाम डुमरी विधायक जयराम महतो विष्णुगढ़ पहुंचे और पीड़ितों से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्हें सूचना मिली कि परिजन तीनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद आरोपी पर सख्त कार्रवाई तथा उचित मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठाने इनकार कर रहे हैं। जानकारी पाकर वे विष्णुगढ़ थाना पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों को निजी कोष से तीनों मृतकों के आश्रितों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी।उनकी यह भी पढ़ें- शादी समारोह में घुसा पिक-अप ट्रक, हजारीबाग में मां-बेटी समेत 3 की मौत इस उदारता को देख विष्णुगढ़ पुलिस की टीम के द्वारा भी पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभ...