उरई, अप्रैल 30 -- कोंच। संवाददाता कैलिया क्षेत्र के ग्राम नरी में एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना और उनसे बचाव के प्रभावी उपाय बताना था। यह कार्यक्रम रामकिशोर पेट्रोल पंप पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार पटेल ने की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल फोन न दें और बैंक से संबंधित कॉल आने पर ओटीपी, पिन या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। यह भी पढ़ें- देवकुली हाईस्कूल में धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया थाना अध्यक्ष ने फर्जी लिंक, फ्री रिचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.