आगरा, मार्च 16 -- रेलवे ने केला देवी मेले के लिए भक्तों को सुविधा देने को मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संƥ. 01961/01962 आगरा फोर्ट-गंगापुर सिटी मेला स्पेशल ट्रेन आगरा फोर्ट से 19 मार्च से 1 अप्रैल तक और गंगापुर सिटी से 19 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रतिदिन संचालित होगी। ट्रेन आगरा फोर्ट से शाम 5 बजे चलकर रात 10.05 बजे गंगापुर सिटी और गंगापुर सिटी से रात 10.50 बजे चलकर सुबह 6.30 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। ट्रेन ईदगाह, पथौली, मिढ़ाकुर, किरावली, फतेहपुर सीकरी, रूपवास, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीरजी स्टेशनों सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 10 जनरल कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.