संभल, फरवरी 19 -- थाना क्षेत्र के खिरनी स्थित हनुमान मूर्ति परिसर में बुधवार को यादव समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और प्रस्तावित फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को बैन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि फिल्म में यादव समाज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रदर्शन के दौरान फिल्म के पोस्टर जलाए गए और निर्माताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म को रिलीज किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि 21 तारीख को जिले भर से यादव समाज के लोग बहजोई के बड़े मैदान में एकत्रित होकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान जीतपाल यादव, बृजेश यादव, भगव...