कैलास मानसरोवर झील में डुबकी की जगह 1-1 बाल्टी पानी से नहा रहे श्रद्धालु, चीन ने बनाया नियम- VIDEO
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़ कैलास मानसरोवर के लिए दो दल अब तक यात्रा पूरी कर चुके हैं। इस साल यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को झील में नहाने की इजाजत नहीं है। चीन ने नियम लागू किया है कि झील में कोई भी यात्री डुबकी नहीं लगाएगा। इसलिए यात्री एक-एक बाल्टी निकाल पानी से नहा रहे हैं। यात्रा इस साल 30 जून से शुरू हुई थी। विदेश मंत्रालय ने भी यात्रियों के लिए सामान और दवा को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। हर यात्री को 25 किलोग्राम वजन सामान ले जाने की अनुमति है। यात्रा से लौटकर आए यात्रियों ने हिंदुस्तान से बातचीत में कहा कि आस्था वही है, लेकिन तरीका अब बदल गया है। यात्री झील से एक-एक बाल्टी पानी निकाल रहे हैं और झील से कुछ मीटर दूर स्नान कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पूरे उत्तराखंड में हो रही बारिश, आज चारधाम रूट समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.