कैलाश हिल्स मर्डरः पत्नी की बातों को अहमियत देने से नाराज रहता था डॉक्टर, चार्जशीट में क्या आरोप
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स में जून में हुई हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल किया। इसमें पुलिस ने 50 साल के एक डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) पर अपनी घरेलू सहायिका की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस बात से नाराज था कि उसने उसके क्लिनिक की सफाई करने के उसके कहने के बजाय उसकी पत्नी की बातों को ज्यादा अहमियत दी। पुलिस ने आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य वाली बात को भी खारिज कर दिया। पुलिस ने साकेत कोर्ट के फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान के सामने 340 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।इस मामले में संज्ञान लेने पर विचार के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की गई है। डॉक्टर मनीष गुप्ता माउंट कैलाश अपार्टमेंट में अपने फ्लैट से सटा हुआ डर्मेटोलॉजी क्लिनिक चलाते थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.