कैलाश सिंह राजपूत के मंत्री बनने से विकास को मिलेगा नया आयाम: असीम अरुण
कन्नौज, मई 15 -- कन्नौज। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद तिर्वा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कैलाश सिंह राजपूत के जिले में आगमन पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में असीम अरुण ने कहा कि कैलाश सिंह राजपूत का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण कन्नौज के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अब और अधिक तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- विकास कार्यों में गुणवत्ता पर सख्त असीम अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.