संभल, सितम्बर 7 -- चन्दौसी। मणिमहेश कैलाश की पावन यात्रा के लिए नगर से रविवार को 16 श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पूर्व श्रद्धालुओं ने सीता रोड स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और सकुशल यात्रा की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जत्थे में जाने वाले अर्पित वार्ष्णेय, अनुपम, रुद्राक्ष, बृजेश, लोकेश, सोनी, ज्योति, विष्णु बाबू, शोभना, राजीव, रुचि, विनायक, राहुल, निक्की, पुलकित एवं गौरव वार्ष्णेय का तिलक लगा व माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय श्री कैलाशपति महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...