मथुरा, अप्रैल 5 -- नगर के मुख्य कैलाश मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सीसी सड़क निर्माण के बाद कराए गए नाले निर्माण में भारी अनियमितता सामने आई है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते नाले के पानी का रिसाव दुकानों की नींव तक पहुंच गया, जिससे पांच दुकानों में दरारें आ गईं और उनके गिरने का खतरा पैदा हो गया है। कस्बे के चन्द्र प्रकाश पांडेय की कैलाश रोड स्थित पांच दुकानों के पास पीडब्ल्यूडी द्वारा आकाशदीप कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण में न तो गुणवत्ता मानकों का पालन किया गया और न ही तकनीकी मानकों का ध्यान रखा है। नाला असमतल और एकतरफा बना दिया है, इससे पानी का उचित बहाव नहीं हो पा रहा है और रिसाव दुकानों की नींव तक पहुंच गया। इसके चलते दुकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। कई स्थानों पर दीवारें झुक गईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.