कैलाश मानसरोवर रूट फिर से बहाल, भूस्खलन के बाद हो गया था बंद; BRO ने किया चालू
देहरादून, जुलाई 12 -- उत्तराखंड में कैलाश मानसरोवर यात्रा का रूट फिर से बहाल हो गई है। इस रूट को बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की मदद से चालू किया गया है। बीती 10 जुलाई को भूस्खलन के कारण यह रूट बंद हो गया था। इस रूट की बहाली बीआरओ की प्रोजेक्ट हीराक टीम ने किया। टीम ने मलबे को हटाने और इस अहम बॉर्डर रूट पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए दिन-रात काम करने के बाद बहाल कर दिया है। इस रूट को चालू करने के बाद बीआरओ ने कहा कि 10 जुलाई को पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के रूट पर भूस्खलन हो गया था। भूस्खलन के बाद प्रोजेक्ट हीराक की टीमों ने तेजी से काम शुरू किया और बिना रुके काम करते रहे। इस दौरान टीम के सभी सदस्यों ने लगातार काम करते हुए मलबा हटाया और रास्ते को बहाल कर दिया। बीआरओ ने बताया कि इस रास्ते के बंद होने के बाद मानसरोवर यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.